फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today there will be many trains including Gomti Ghaziabad

आज गोमती समेत कई ट्रेनें नहीं आएंगी गाजियाबाद

Thu, 06 Oct 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Today there will be many trains including Gomti Ghaziabad
ट्रेन - फोटो : File Photo

गाजियाबाद/खुर्जा/फरीदाबाद। टूंडला-गाजियाबाद सेक्शन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होने से शुक्रवार से गोमती, महानंदा समेत कई ट्रेनें कानपुर की ओर से गाजियाबाद नहीं आएंगी। यह ट्रेनें फरीदाबाद-पलवल से होकर नई दिल्ली, आनंद विहार पहुंचेंगी।

विज्ञापन


इससे पलवल रूट पर ट्रैफिक पर दबाव रहेगा और इस रूट की गाड़ियों का शेड्यूल भी गड़बड़ा सकता है। 11 अक्तूबर दिल्ली-अलीगढ़ रूट प्रभावित रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इंटरलॉकिंग के चलते कानपुर, टूंडला, अलीगढ़ गाजियाबाद सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें लिच्छवी एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, हटिया आनंद विहार, स्वतंत्रता सेनानी और गोमती एक्सप्रेस टूंडला, आगरा पलवल होते हुए दिल्ली और आनंद विहार पहुंचेंगी।
विज्ञापन


यही ट्रेनें फरीदाबाद-पलवल होते हुए आगरा कैंट, टूंडला होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगी। ये बदलाव 11 अक्तूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इससे पलवल-फरीदाबाद सेक्शन में ट्रैफिक का दबाव रहेगा और गाड़ियां विलंब से चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसेजर ट्रेनें भी हो सकती है कैंसल
रेलवे अफसरों का कहना है कि फिलहाल मेगा ब्लाक के चलते कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इस दौरान अगर कुछ पैसेंजर ट्रेनें ज्यादा लेट होती है तो सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें कैंसल किया जा सकता है। यह घोषणा रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना आने के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed