फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today's strike will be handed over to MP

कचहरी में आज हड़ताल, सांसद को सौंपेंगे ज्ञापन

Tue, 02 May 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 02 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Today's strike will be handed over to MP
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर बुधवार यानी आज कचहरी में हड़ताल रहेगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी काकड़ा और सचिव परविंदर नागर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से चली आ रही है। अधिवक्ता इसके लिए आंदोलनरत हैं। इसी के चलते पिछले शुक्रवार को पश्चिमी यूपी हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति की एक बैठक बिजनौर में हुई थी।
विज्ञापन


इसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई थी। इसमें तय किया गया था कि 3 मई को वेस्ट यूपी के अधिवक्ता अपने-अपने जिले में सांसद आवास पर प्रदर्शन करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। इसके चलते बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव परविंदर नागर ने बताया कि बार एसोसिएशन सभागार में सुबह 11 बजे अधिवक्ता एकत्र होंगे। इसके बाद सभी राजनगर स्थित सांसद वीके सिंह के आवास पर पहुंचेंगे और प्रदर्शन के बाद अपना ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed