फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today on the highway shall overflow mail Kanvdia

आज हाईवे पर उमड़ेंगे डाक कांवड़िए

Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Today on the highway shall overflow mail Kanvdia
धा‌र्मिक - फोटो : अमर उजाला
बोल बम के जयकारों से गाजियाबाद गूंज रहा है। शिवमय हो चुके शहर में कांवड़िए छा गए हैं। मेरठ-दिल्ली मार्ग पर तो हजारों कांवडियों का विहंगम दृश्य है। पैदल कांवड़ियों के अलावा रथ कांवड़, झूला कांवड़, पालकी कांवड़, मंदिर कांवड़ का सैलाब मंजिल की ओर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कांवड़िए गाजियाबाद से गुजरे।
विज्ञापन


मोहननगर से मेरठ तिराहे होते हुए राजनगर एक्सटेंशन तक ट्रैफिक वनवे होने के बावजूद लगभग स्मूथ रहा। रविवार को डाक कांवड़ियों का दबाव हाईवे पर बढ़ जाएगा।
कई वर्षों से कांवड़ यात्रा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों और सिविल डिफेंस के लोगों ने कहा कि इस बार पैदल कांवड़ियों की संख्या घटी है जबकि बाइक व कार सवार कांवड़ियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन




तीन-तीन साल के तीन बच्चों के साथ छह महिला कांवड़िया मेरठ तिराहे पर मिलीं। बच्चों को उन्होंने ट्रॉली में बिठा रखा था। आदर्श नगर, दिल्ली की रहने वाली इन कांवड़ियों ने बताया कि  उन्होंने बेटों की मनौती मांगी थी इसलिए बेटों को लेकर जल ला रही हैं। साथ ही नारा लगा रही हैं‘कट गया रास्ता, आ गई दिल्ली’। किन्नर कांवड़ियों की संख्या में भी इस बार इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बार तिरंगा लहराते कांवड़िये खूब दिख रहे हैं। मेरठ तिराहे पर सिविल डिफेंस के लोगों ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में तिरंगा लेकर जाते कांवड़िये किसी साल भी नहीं दिखे थे। कुछ कांवड़िये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे थे।

बारिश से कांवड़ियों को राहत
कांवड़ियों ने कहा कि यह बारिश उनके लिए सुकून भरी है। सिविल डिफेंस के घटना नियंत्रण अधिकारी मुकेश शर्मा ने कहा कि इस बार बारिश में डाक कांवड़ियों को भी दौड़ने में आसानी हो रही है।


सिविल डिफेंस के साढे़ 6 सौ लोग ड्यूटी पर
सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने बताया कि मोहन नगर, मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन और दूधेश्वर नाथ मंदिर में सिविल डिफेंस के साढे़ छह सौ वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है।



जगह-जगह मिल रही है चिकित्सा सुविधा
कांवड़ शिविरों और कांवड़ मार्ग पर हर जगह चिकित्सा व्यवस्था पुख्ता है। स्वास्थ्य शिविर में तैनात डॉ. त्यागी ने बताया कि शिविर में सबसे अधिक पैर में दर्द, सूजन, फीवर, सर्दी-जुकाम की दवा दी जा रही है। बरसात के पानी की वजह से कांवड़ियों के पैर में इंफेक्शन और खुजली आदि की शिकायत भी हो रही है। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर हर जगह-जगह चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed