फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today, many colonies will not power

आज कई कालोनियों में नहीं आएगी बिजली

Sun, 21 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 21 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Today, many colonies will not power
बिजली - फोटो : amar ujala
लाल कुआं बिजलीघर पर बिजली की टूटी हाईटेंशन लाइन को रविवार को जोड़ा जाएगा। इसके चलते करीब एक दर्जन कालोनियों में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। छुट्टी के दिन बिजली न मिलने के कारण लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


लाल कुआं, मानसरोवर नगर, सरस्वती कुंज, डूडाहेड़ा, चिपियाना, सुदामापुरी, सुंदरपुरी समेत करीब दर्जन भर कालोनियों में रविवार को लोगों को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के एसडीओ अब्बास काजमी ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र के 132 केवीए का एक हाइटेंशन लाइन टूट गई थी। इसके कारण कई कालोनियों में अंधेरा छा गया। विभाग ने शुरुआत में वैकल्पिक व्यवस्था करके बिजली सप्लाई को चालू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ट्रांसमिशन विभाग स्थायी रूप से फाल्ट को ठीक करेगा। इसके लिए यह कटौती की जाएगी। ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रविवार को सुबह 8 बजे आकर काम शुरू कर देंगे। उन्हाेंने शाम 6 बजे तक का समय मांगा है।


यदि कार्य पहले हो गया तो बिजली सप्लाई तुरंत शुरू कर दी जाएगी। उधर, बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों को परेशानी होगी। क्षेत्रवासियों को न तो बिजली मिलेगी और न ही पानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed