फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Today Hot City Dhadhenge Mahant Adityanath, vigilant administration

आज हॉट सिटी में दहाड़ेंगे महंत आदित्यनाथ, प्रशासन मुस्तैद

Mon, 30 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Today Hot City Dhadhenge Mahant Adityanath, vigilant administration
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और स्टोर प्रचारक महंत आदित्यनाथ सोमवार को शालीमार गार्डन के चंद्रशेखर पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। आदित्यनाथ की सभा के लिए भाजपाइयों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


उधर, विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले आदित्यानाथ के आने से पहले पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था रविवार शाम पूरी कर ली। भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा ने कार्यक्रम का आयोजन किया है।
विज्ञापन


संजीव शर्मा ने बताया कि आदित्यनाथ के साहिबाबाद आने से यहां भाजपा की जीत तय होगी। भाजपा विकास की राजनीति करती आई है और आदित्यनाथ विकास की बात करेंगे। उन्होंने बताया कि आदित्यनाथ की बनाई हिंदू युवा वाहिनी द्वारा भाजपा के खिलाफ चुनाव लडने की बात अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। साहिबाबाद विधानसभा सीट पर किसी भी स्टार प्रचारक की पहली सभा होने के चलते माना जा रहा है कि 10-12 हजार भीड़ उमड़ सकती है।

योगी के साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और कई अन्य बड़े नेताओं की भी यहां पहुंचने की उम्मीद है। उधर, एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि सभा के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।


सभा की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस बात का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा कि किसी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इसके लिए आयोजकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि सभा के दौरान क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed