फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   To hide their love affair, Mamta's mother strangled her

Ghaziabad News: प्रेम संबंध को छिपाने के लिए मां ने घोंटा ममता का गला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
To hide their love affair, Mamta's mother strangled her
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में छत पर पड़े नवजात बच्ची के शव की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रसूता के बयानों ने सुलझा दी है। प्रसूता के मुताबिक उसकी शादी को मात्र छह माह हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रसूता ने पूर्ण अवधि में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। सिर में गहरी चोट लगने से नवजात की मौत हुई है। प्रसूता ने बच्ची को कबाड़ में फेंकने के प्रयास में पड़ोसी की छत पर शिशु गिरने की बात स्वीकार की है। नाजायज संबंधों को छिपाने के लिए नवजात को फेंका गया है। पुलिस ने प्रसूता के बयान दर्ज करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवजात की मौत सिर में गहरी चोट लगने से हुई है। पूछताछ में प्रसूता ने बताया कि उसकी शादी को मात्र छह महीने हुए हैं। पति को उसके गर्भवती होने की जानकारी नहीं है। 27 दिन पूर्व वह अपनी बहन के घर नाजायज औलाद को छिपाने के उद्देश्य से आई थी। प्रसूता की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है और उम्र भी मात्र 19 वर्ष है।
विज्ञापन

बताया कि महिला ने खुले आसमान के नीचे मकान की छत पर ही बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म लेने के बाद उसने नवजात को कबाड़ में फेंकने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसी की छत से सिर टकराने से शिशु की मौत हो गई। ऐसे में अपने रिश्ते बचाने के प्रयास में अपराध कर बैठी। फिलहाल प्रसूता के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभिरक्षा में प्रसूता का उपचार जारी है। जल्द ही आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed