फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tired of mental illness a mother killed her six month old daughter in Sahibabad

UP: मां ने किया दुधमुंही बच्ची का कत्ल, मारकर गई कब्रिस्तान और अपने हाथ से दफनाया; जेठानी ने किया खुलासा

Fri, 17 Jan 2025 10:32 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jan 2025 10:32 PM IST
सार

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बच्ची के मानसिक तौर पर बीमार होने और उसके इलाज से तंग आकर हत्या करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Tired of mental illness a mother killed her six month old daughter in Sahibabad
मां ने किया छह माह की बच्ची का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में शुक्रवार को छह माह की बच्ची को गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि आरोप बच्ची की मां पर ही लगा है। शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक निवासी अजरा ने अपनी देवरानी मुसर्रत पत्नी शालिम पर ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बच्ची के मानसिक तौर पर बीमार होने और उसके इलाज से तंग आकर हत्या करने की बात सामने आई है। बच्ची के सिर पर गांठ थी इसलिए बच्ची रोती रहती थी। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

विज्ञापन

ताई उठाती थी बच्ची के इलाज का खर्च
बी ब्लॉक निवासी अजीम ने बताया कि उनके भाई शालिम और उनकी पत्नी मुसर्रत अमरोहा में रहते हैं। उनकी छह माह की बच्ची हिदाया का मानसिक बीमारी का इलाज दिल्ली के सफदरगंज स्थित अस्पताल से चल रहा था। इलाज का पूरा खर्च बच्ची की ताई अजरा उठा रही थी। 13 जनवरी को बच्ची को लेकर उसकी मां और ताई डॉक्टर के पास दिखाने गए थे। 16 जनवरी को दोबारा डॉक्टर के पास गए लेकिन डॉक्टर न मिलने पर वापस लौट आए थे। इसके बाद करीब आधा घंटा घर पर रुकने के बाद मुसर्रत बच्ची को लेकर दिल्ली तुर्कमान गेट निवासी अपने मां के घर चली गई। शाम करीब 6 बजे मुसर्रत ने जेठानी को बच्ची के मौत की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने कबूल की मारने की बात
इस पर जेठानी ने उसे अपने घर बुला लिया। 16 जनवरी की रात करीब 10 बजे तक बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता शालिम भी यहां पहुंच गया। करीब 11 बजे परिवार वालों ने बच्ची को शहीद नगर स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। 17 जनवरी की सुबह जब जेठानी ने बच्ची की मां से मौत के बारे में पूछा तब महिला ने उसे बताते हुए मानसिक बीमारी और इलाज से तंग आकर बेटी की गला दबाकर हत्या करने की बात कही। तब अजरा ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुलाया और शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिल्ली पुलिस को हस्तांतरित कर दी गई है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

कब्र से निकलेगा शव
छह माह की बच्ची को शहीद नगर स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया है। पोस्टमार्टम के लिए बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए डीएम गाजियाबाद को पत्र लिखकर अनुमति मांगी जाएगी। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद शव को निकाला जाएगा और फिर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed