फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tired of being threatened by her fiance, the girl committed suicide

लड़के ने की कार की मांग: शादी से 21 दिन पहले मंगेतर से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो; युवती ने दी जान

Sun, 07 Apr 2024 01:11 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2024 01:11 AM IST
सार

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक शख्स ने शादी से 21 दिन पहले अपनी होने वाली दुल्हन से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शादी का रिश्ता टूटने के बाद युवती ने अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Tired of being threatened by her fiance, the girl committed suicide
crime ad - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थानाक्षेत्र में एक युवक ने शादी के 21 दिन पहले मंगेतर से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने शादी में गाड़ी नहीं देने पर मंगेतर को रिश्ता तोड़कर जान देने के लिए भी उकसाया। आरोप है कि युवती से दुष्कर्म, धमकी, बदनामी और रिश्ता टूटने के बाद घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। युवती के भाई ने खोड़ा पुलिस को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवक ने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को बहन का रिश्ता दिल्ली उत्तम नगर के विकास नगर में रहने वाले मुकेश से तय हुआ था। 26 जनवरी को उनके परिवारजन और रिश्तेदारों ने शादी के लिए मुकेश को पांच लाख रुपये नकद देकर अपनाया था। इसके बाद शादी और अन्य कार्यक्रम के लिए 11 लाख की बातचीत हुई थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद उनके पिता ने मुकेश के परिवार को छह लाख रुपये की रकम भी सौंप दी थी। उनका आरोप है कि 21 अप्रैल 2024 की शादी तय होने के बाद मुकेश उनकी बहन से आकर मिलने लगा था। वह चोरी-छिपे घर में भी आता था। फोन पर कॉल के दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी तैयार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद बहन को शादी का हवाला देकर जबरन दुष्कर्म किया। जबकि वह बार-बार मना करती रही। इधर, उन्होंने बहन की शादी के लिए बैंक्वेट हॉल में बुकिंग भी करा दी। लेकिन मुकेश और उसके परिवार ने मध्यस्थता कर रहे तीसरे व्यक्ति से शादी की नई शर्त रख दी।

उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि यदि शादी में कार नहीं मिली तो रिश्ता तोड़ देंगे। इतना ही नहीं, आरोपी बहन को भी व्हाट्सएप पर ब्लैकमेल करता था। इससे वह तनाव में आ गई थी। सोशल मीडिया पर आरोपी ने जैसे ही अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के लिए कहा तो युवती ने 30 मार्च की दोपहर करीब 12:30 बजे कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी।


शिकायतकर्ता का कहना है कि जान देने से पहले बहन ने सुसाइड नोट लिखा था जिसमें आरोपी मुकेश और उसके परिवार की धमकियों के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखित शिकायत देकर मुकेश कुमार झा, रविंद्र कुमार, मुकेश की मां और जगन्नाथ पर मुकदमा कराया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed