{"_id":"69791b6ee1630ed240043b1c","slug":"tiranga-yatra-started-without-permission-highway-remained-jammed-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108426-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिना अनुमति निकली तिरंगा यात्रा, हाईवे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिना अनुमति निकली तिरंगा यात्रा, हाईवे रहा जाम
विज्ञापन
मुरादनगर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा की अनुमति न मिलने के बाद भी यात्रा निकाली। इसके कारण दिल्ली मेरठ मार्ग पर तीन घंटे से अधिक जाम लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर यात्रा निकालने की अनुमति न मिलने पर हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया और धरने पर बैठ गए।
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष रामावतार त्यागी व प्रदेश प्रवक्ता जय कुमार मालिक ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को हाईवे पर ट्रैक्टर यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। जय कुमार मालिक ने बताया कि पुलिस द्वारा यात्रा की अनुमति न देने के विरोध में मेरठ हाईवे पर जबरन यात्रा निकाली गई।
ट्रैक्टर यात्रा में 100 से अधिक ट्रैक्टर व 50 से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। मेरठ हाईवे पर सुबह 11 बजे से लगभग 2 बजे तक ट्रैक्टर यात्रा निकलने के कारण मेरठ से गाजियाबाद की और जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट के सामने ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
धरने पर बैठने वाले लोगों में वेदपाल मुखिया, राजेंद्र चौधरी, जय कुमार मालिक, वीरेंद्र चौधरी, रामकुमार चौधरी, मौजूद रहे।