Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Time management is essential before an exam; pay special attention to weaker subjects.

Ghaziabad News: परीक्षा से पहले समय का प्रबंधन जरूरी, कमजोर विषयों पर दें विशेष ध्यान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Time management is essential before an exam; pay special attention to weaker subjects.

विज्ञापन
गाजियाबाद। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में अब विद्यार्थियों के लिए हर दिन महत्वपूर्ण है। ऐसे में केवल पढ़ाई के घंटे बढ़ाने के बजाय यह तय करना भी जरूरी है कि किस विषय को कितना समय देना है और किन विषयों पर अधिक मेहनत की जरूरत है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने मंगलवार को आईसीएसई और आईएससी की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं नौ फरवरी और कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। जनपद में सीआईएससीई से संबद्ध 10वीं के 19 और 12वीं के 16 स्कूलों के करीब चार हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित होते ही स्कूलों में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सेंट पॉल स्कूल की प्रधानाचार्य अंशु दीक्षित ने बताया कि विद्यार्थियों के वायवा की तैयारी नवंबर में ही पूरी कराने का प्रयास है। इसके बाद प्री-बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से उनकी तैयारी परखी जाएगी। पहले प्री-बोर्ड में जिन विद्यार्थियों को विषयों में परेशानी होगी, उनकी अलग से पहचान कर शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी कराई जाएगी। दूसरे प्री-बोर्ड में विद्यार्थी अपनी पिछली गलतियों को सुधार सकेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा दसवीं के करीब 160 और कक्षा 12वीं के 69 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा से घबराने के बजाय नियमित अभ्यास करना चाहिए। कमजोर विद्यार्थियों को छोटे लक्ष्य बनाकर तैयारी करनी चाहिए, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

सेंट मेरी स्कूल की सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी की शिक्षिका नीलू शर्मा ने बताया कि विद्यालय में पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। अब विद्यार्थियों को रिवीजन और कमजोर टॉपिक पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है। विद्यार्थियों को विषयवार पढ़ाई का समय निर्धारित करना चाहिए। जिस विषय में परेशानी हो, उसे अभी से समझें और अभ्यास करें। गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों में नियमित अभ्यास जरूरी है। सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा के पैटर्न को समझने के साथ निर्धारित समय में पेपर पूरा करने की आदत भी विकसित होती है। उन्होंने बताया कि स्कूल में दो प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहला प्री-बोर्ड नवंबर के अंत में और दूसरा जनवरी में प्रस्तावित है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी परखने के साथ उनकी कमियों को दूर कराया जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान केवल यूट्यूब पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। स्कूल में पढ़ाए गए पाठ और पुस्तकों को भी पर्याप्त समय देना चाहिए। किसी टॉपिक में परेशानी होने पर शिक्षकों से मार्गदर्शन लें और परीक्षा को लेकर अनावश्यक तनाव न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बॉक्स |
परीक्षा की तारीखें एक नजर में

| विवरण | आईसीएसई (10वीं) | आईएससी (12वीं) |
| परीक्षा शुरू | 15 फरवरी 2027 | 9 फरवरी 2027 |
| परीक्षा समाप्त | 31 मार्च 2027 | 8 अप्रैल 2027 |
| सामान्य परीक्षा समय | सुबह 10:15 बजे | दोपहर 2 बजे |
| प्रश्नपत्र पढ़ने का समय | 10:00 बजे | 1:45 बजे |

नोट: कुछ विषयों की परीक्षा का समय सुबह नौ बजे या इससे अलग भी हो सकता है। विद्यार्थी विषयवार आधिकारिक डेटशीट अवश्य देखें।

बॉक्स | तैयारी में ये बातें रखें महत्वपूर्ण

1. समय-सारिणी बनाएं: सभी विषयों के लिए रोजाना पढ़ाई का समय निर्धारित करें। कठिन विषयों को थोड़ा अधिक समय दें।
2. कमजोर टॉपिक पर काम करें: जिन अध्यायों या सवालों में परेशानी है, उन्हें अंतिम समय के लिए न छोड़ें।
3. बिना किताब देखे दोहराएं: एक टॉपिक पढ़ने के बाद किताब बंद करके उसके मुख्य बिंदु याद करने और लिखने का प्रयास करें।
4.नियमित रिवीजन करें: पहले पढ़े हुए पाठ को अगले दिन और कुछ दिनों के अंतराल पर दोहराएं।
5. सैंपल पेपर हल करें: पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र निर्धारित समय में हल करें, इससे प्रश्नों के स्वरूप और पेपर पूरा करने की गति समझ आएगी।
6. गलतियों की सूची बनाएं: अभ्यास में गलत हुए सवालों को नोट करें और दोबारा हल करने का प्रयास करें।
7. पर्याप्त नींद लें: देर रात तक जागने से बचें। पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक लें, ताकि एकाग्रता बनी रहे।
8. शिक्षकों से मार्गदर्शन लें: किसी सवाल में परेशानी होने पर उसे टालने के बजाय शिक्षक से समझें।

बॉक्स | प्री-बोर्ड को समझें तैयारी का मौका
- पहले प्री-बोर्ड के परिणाम से अपनी कमजोरियों को पहचानें।
- गलत हुए प्रश्नों को दोबारा हल करें।
- उत्तर लिखने की गति और समय प्रबंधन पर काम करें।
- कमजोर विषयों के लिए शिक्षकों से अतिरिक्त मार्गदर्शन लें।
- दूसरे प्री-बोर्ड में पिछली गलतियों को दोहराने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed