फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tight security at the border regarding CJP's march to Parliament; vehicle movement stalled due to checks.

Ghaziabad News: सीजेपी के संसद मार्च को लेकर बॉर्डर पर सख्ती, चेकिंग से थमे पहिये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tight security at the border regarding CJP's march to Parliament; vehicle movement stalled due to checks.
साहिबाबाद। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद मार्च को देखते हुए सोमवार को यूपी-दिल्ली सीमा पर पुलिस की सख्ती का असर यातायात पर दिखाई दिया। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-09 समेत साहिबाबाद और लोनी क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सीजेपी के मार्च को देखते हुए यूपी पुलिस ने रविवार रात ही दिल्ली से सटे बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी थी। सुबह यूपी गेट, अप्सरा बॉर्डर, दिलशाद गार्डन बॉर्डर, लोनी के डीएलएफ कट और लोनी डिपो के पास बैरिकेडिंग कर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने भी गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर राजधानी में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की। इसके अलावा इंदिरापुरम, खोड़ा और कौशांबी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें भी तैनात रहीं। चेकिंग के कारण साहिबाबाद में एनएच-09 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। लोनी में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी वाहनों की कतारें नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी अनुराग सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 35 मिनट जाम में फंसे रहना पड़ा। प्रताप विहार निवासी दीक्षा को मंडी हाउस स्थित कार्यालय पहुंचने में 45 मिनट अतिरिक्त लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed