फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tied rakhi brothers, wished long life

भाइयों को बांधी राखी, लंबी आयु की कामना की

Fri, 19 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 19 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tied rakhi brothers, wished long life
‌रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह ही शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधा और तिलक लगाकर भाई की दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन


 रक्षाबंधन के त्योहार पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन भर रहा। दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक राहु काल के चलते कुछ देर के लिए राखी बांधने पर ब्रेक लगा। उधर अपने भाइयों को राखी बांधने के साथ ही गाजियाबाद के धर्म आस्था परिवार की  महिलाएं भारतीय सैनिकों को राखी बांधने के लिए बाघा बॉर्डर पहुंचीं।
विज्ञापन


सरोज शर्मा के नेतृत्व में अमृतसर बाघा बॉर्डर पर तैनात फौजी भाइयों को महिलाओं ने राखी बांधी और उनकी लंबी आयु की कामना की। सैनिकों के लिए यह राखी महिलाओं ने खुद ही तैयार की थीं। राखी बांधने वालों में पल्लवी महाजन, संतोष शर्मा और संगीता भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर परमार्थ समिति के सदस्यों द्वारा एनडीआरएफ के जवानों को रेशम का धागा बांधकर अपने अंदाज में ही इस त्योहार को मनाया। एनडीआरएफ के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव की मौजूदगी में लगभग 100 जवानों को समिति सदस्याओं द्वारा राखी बांधी गई। इस मौके पर समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल, बीके शर्मा, कावेरी शर्मा, अदिति शर्मा, आकृति शर्मा, शिवानी धामा, यशु धामा, मुकेश मनचंदा, दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


ऐसे ही उत्थान समिति के सदस्यों ने बीएसएफ हेड क्वार्टर सीजीओ कांप्लेक्स दिल्ली में जाकर बीएसएफ के एडीजी रजनीकांत मिश्रा को कश्मीर में तैनात बीएसएफ के जवानों के लिए बच्चों द्वारा बनाए गए राखियां एवं संदेशों दिया गया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद बीएसएफ जवानों को बच्चों द्वारा राखी बांधी गई। इस मौके पर समिति के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह, बबीता सिंह, रीना सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed