फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thugs withdrew Rs 2 lakh from the account by changing the debit card

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 2 लाख रुपये निकाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Thugs withdrew Rs 2 lakh from the account by changing the debit card
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए युवक का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने करीब 2 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित को फोन पर आए मैसेज से ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले में शालीमार गार्डन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वारिस अली निवासी पप्पू कॉलोनी ने बताया कि उनकी पत्नी फरजाना के नाम से खाता है। वह शालीमार गार्डन विक्रम एंक्लेव छाबड़ा कॉलोनी 80 फुटा रोड के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। पीड़ित ने एटीएम मशीन से करीब 25 हजार रुपये निकाले। तभी वहां तीन अज्ञात लड़के आ गए। उन्होंने एटीएम मशीन में रुपये होने की बात पूछी। आरोपियों ने बातों में लगाकर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद उनकी पत्नी के खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। ठगों ने उनके खाते से कई बारी में करीब 2 लाख 5 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed