फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thugs withdrew cash from accounts by changing debit cards

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने खातों से निकाली नकदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Thugs withdrew cash from accounts by changing debit cards
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार सोसायटी में एक शातिर ने युवती और गंगा एंक्लेव में युवक का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से नकदी निकाल ली। दोनों मामलों में पुलिस ने ठगी व धाेखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बुलबुल ने बताया कि वह जोहरी एंक्लेव के पास एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गई थी। डेबिट कार्ड से मशीन के जरिए दो हजार रुपये निकाले थे। इस बीच उनके पीछे खड़े व्यक्ति ने धोखे से उनका कार्ड बदल दिया। घर पहुंचने पर उनके फोन पर खाते से 70 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसे देखकर उनके होश उड़ गए। गंगा एंकलेव के निवासी विपिन सिंह का कहना है कि पाइपलाइन रोड़ स्थित राजनगर में एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए गए थे। उन्होंने खाते से आठ हजार रुपये निकाले। तभी एक युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed