फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three youths attacked with sharp weapons in road rage incident

Ghaziabad News: रोडरेज में तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three youths attacked with sharp weapons in road rage incident
मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी में बाइक सवार आरोपियों ने रोडरेज में कार तीन सवार युवकों का पीछाकर उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी के रहने वाले मोहित कुमार के अनुसार वह रविवार रात अपने दोस्त गौरव जिंदल और मनीष सिंह के साथ समीपवर्ती क्षेत्र मोहिउद्दीनपुर गया था। रात में लौटते समय गोविंदपुरी बस स्टैंड के पास बाइक सवार युवकों से उनका विवाद हो गया। तब मामला शांत होने पर मोहित कुमार अपने घर लौटने लगे। आरोप है कि आरोपी बाइक सवार ने डंडों और सरिया से लैस अपने दोस्तों के साथ उनका पीछा किया और महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के पास उन्हें जबरन रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने मोहित और उसके दोस्तों पर डंडों व सरिया से हमला कर दिया। आरोपियों ने मोहित कुमार और उसके दोस्त गौरव जिंदल के सिर में वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार एक अज्ञात बाइक सवार और उसके कुछ साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed