{"_id":"68d6f034cfb3eb1fac0ddc02","slug":"three-thieves-arrested-for-stealing-vehicles-from-ncr-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-10398-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एनसीआर से वाहन चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एनसीआर से वाहन चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजेंद्र नगर शांति चौक के पास से तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। वाहन चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के पांच वाहन बरामद किए हैं। तीनों वाहन चोर दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से चोरी करते थे। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोरों ने अपना नाम आशु उर्फ टिंकू निवासी भोपुरा गगन विहार, नेत्रपाल निवासी भोपुरा ठेका शनि मंदिर के पास हर्ष विहार विहार मूल निवासी अलीगढ़ व पूरन उर्फ अभिषेक निवासी रोहतास की दुकान के पास गगनविहार भोपुरा थाना टीलामोड़ बताया है।
आशु पर थाना शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, टीलामोड़, लिंकरोड, कौशांबी व दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी व चोरी का माल बरामद होने के 6, नेत्रपाल पर शालीमार गार्डन, टीलामोड़, लिंकरोड, कौशांबी व दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी व चोरी का माल बरामद होने के संबंध में एक-एक और थाना साहिबाबाद में वाहन चोरी व आबकारी अधिनियम के 2 मुकदमे, अलीगढ़ में वाहन चोरी, चोरी का माल बरामद होने व गैंगस्टर अधिनियम के 4 मुकदमे दर्ज हैं। पूरन उर्फ अभिषेक पर थाना शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, टीलामोड़, लिंकरोड, कौशांबी व दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी व चोरी का माल बरामद होने के 6 मुकदमे दर्ज हैं।