फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three policeman suspended over make Builder as wine smuggler

गाजियाबाद: बिल्डर को शराब तस्कर बनाने वाले दो दरोगा सहित तीन निलंबित

Thu, 01 Aug 2019 05:22 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
Three policeman suspended over make Builder as wine smuggler
पुलिस निलंबित (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

खाकी की आड़ में मनमानी चलाकर बेकसूर झूठे मुकदमे में फंसाने वाले पुलिसकर्मियों पर आईजी का चाबुक चला है। आईजी ने मुरादनगर थाने के दरोगा और एक सिपाही के सस्पेंड करते हुए इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उक्त पुलिसकर्मियों पर आरोप लगा था कि इन्होंने रिश्वत न देने पर मेरठ निवासी रिटायर कर्नल के बेटे को शराब तस्कर बना दिया था। जांच में आरोप सही पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी रिटायर कर्नल एके शर्मा का बेटा विक्रम शर्मा बिल्डर है। विक्रम के मुताबिक बीती 15 जुलाई को उसने नई स्कॉर्पियो कार खरीदी। 20 जुलाई को उनका साला नितिन शर्मा निवासी शाहपुर सैनियान मोहल्ला, मुजफ्फरनगर उनकी कार मांगकर गाजियाबाद गया था। रात साढ़े 9 बजे लौटते वक्त मुरादनगर पुलिस ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


दरोगा दीपक कुमार व विपिन कुमार ने आरोप मढ़ दिया कि वह एक्सीडेंट करके भागा है। सफाई देने पर दरोगाओं ने ढाई लाख रुपये की मांग की। विक्रम शर्मा का कहना है कि सूचना पर वह खुद मुरादनगर थाने पहुंच गए। आरोप है कि एसओ ने भी उनसे ढाई लाख रुपये मांगे और न देने पर नितिन व उसे शराब तस्करी में जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम का कहना है कि उन्होंने 20 जुलाई को ही दरोगा दीपक को 50 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बावजूद उनके साले को शराब तस्करी में जेल भेज दिया गया। इतना ही नहीं, वह दो दिन तक चौकी व थाने गए थे, लेकिन तीसरे दिन दर्ज मुकदमे में उन्हें भी शराब तस्कर बनाकर फरार दिखा दिया।

एसपी देहात ने इकट्ठा किए थे सुबूत

विक्रम शर्मा ने एक पुलिसकर्मी की ऑडियो केसाथ आईजी से शिकायत की थी। आईजी ने मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी थी। एसपी देहात ने ऑडियो व थाने की फुटेज के अलावा आरोपी पुलिसकर्मियों व पीड़ित के बयान दर्ज कर आईजी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।


शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाने पर मुरादनगर थाने के दरोगा विपिन, दरोगा दीपक व सिपाही सिंह राज को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं- आलोक कुमार सिंह, आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed