{"_id":"6abeb9cfd0f13a39420d3c0d","slug":"three-police-personnel-suspended-for-being-absent-from-duty-two-including-the-wave-city-station-house-officer-transferred-to-police-lines-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-990556-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ड्यूटी से नदारद तीन पुलिसकर्मी निलंबित, वेव सिटी थाना प्रभारी सहित दो लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ड्यूटी से नदारद तीन पुलिसकर्मी निलंबित, वेव सिटी थाना प्रभारी सहित दो लाइन हाजिर
विज्ञापन
गाजियाबाद। हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोप में वेव सिटी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह और एसीपी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। डीसीपी लाइंस धवल जायसवाल ने यह कार्रवाई की। साथ ही पुलिस लाइंस में तैनात तीन अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है। वेव सिटी थाना प्रभारी का कार्यभार शैलेंद्र तोमर को सौंपा गया है।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी योगेंद्र कुमार, आरक्षी दलवीर सिंह और हितांशु शामिल हैं। डीसीपी के औचक निरीक्षण में दलवीर सिंह और हितांशु ड्यूटी से नदारद मिले। योगेंद्र कुमार ने रजिस्टर में उनकी फर्जी एंट्री की थी। दोनों आरक्षी बिना अवकाश लिए घर चले गए थे।
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि वेव सिटी क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के दो माह बाद पीड़िता ने हमला करने का आरोप लगाया। जांच में आरोप पुष्ट नहीं हुए। पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
लापरवाही पर लाइन हाजिर हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद विभागीय कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में मानवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया। यह मामला दो पक्षों के विवाद से जुड़ा था, जिसके आरोप जांच में पुष्ट नहीं हुए थे। इसी मामले में एसीपी वेव सिटी कार्यालय के आरक्षी आदेश कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना के संदर्भ में हुई है।
ड्यूटी से नदारद रहने पर निलंबन प्रभारी डीसीपी लाइंस धवल जायसवाल ने गत दिनों पुलिस लाइंस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी रजिस्टर में दलवीर सिंह और हितांशु को ड्यूटी पर दर्शाकर फर्जी एंट्री की गई थी। जबकि दोनों आरक्षी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे। वे बिना अवकाश लिए अपने घर चले गए थे। विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।