फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of harassing a married woman over a car.

Ghaziabad News: 50 लाख और कार के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Accusation of harassing a married woman over a car.
खोड़ा। एक विवाहिता ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए खोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल वाले 50 लाख रुपये, सोने के गहने और कार की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि फरवरी 2025 में शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर, तीन ननद और ननदोई दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगे। गर्भवती होने पर भ्रूण जांच कराने का दबाव बनाया। नवंबर में बेटे को जन्म देने के बाद ससुरालियों ने उसके चरित्र पर भी आरोप लगाए। आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद 50 लाख रुपये, कार और सोने का कड़ा मांगा गया। 20 अप्रैल को मारपीट के बाद उसे मायके छोड़ दिया गया। बाद में समझौते के बाद वह ससुराल लौटी, लेकिन उत्पीड़न फिर शुरू हो गया। सात अगस्त को कमरे में घुसकर मारपीट और गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed