{"_id":"6abec54ec56ca8d55507a48d","slug":"angered-by-neglect-residents-put-up-posters-to-boycott-the-municipal-corporation-elections-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24854-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उपेक्षा से नाराज निवासियों ने नगर निगम चुनाव बहिष्कार करने के लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उपेक्षा से नाराज निवासियों ने नगर निगम चुनाव बहिष्कार करने के लगाए पोस्टर
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-1 स्थित जागृति सोसायटी में विकास कार्य न होने से स्थानीय लोगों की नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उन्हाेंने सोसायटी गेट पर नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करने के पोस्टर लगा दिए। स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि मतदान के दौरान उन्होंने सोसायटी के लोगों के वोट भाजपा पार्षद के पक्ष में डलवाए, लेकिन अब काम नहीं हो रहे। आरोप है कि काम न होने पर लोग नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, पार्षद ने सभी आरोपों को नकार दिया है।
आरडब्ल्यूए की ओर से गेट पर लगाए गए पोस्टर में स्पष्ट किया गया है कि जीरो काम जीरो वोट। पोस्टर पर स्पष्ट किया गया है कि पार्षद की ओर से उनके क्षेत्र में कोई भी काम नहीं कराया गया है। अब वह लोग आगामी नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करेंगे। निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से सोसायटी में विकास कार्य कराने की मांग की गई, लेकिन अपेक्षा पूरी नहीं हुई। जागृति रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर त्यागी ने कहा जब विकास कार्य नहीं कराए गए हैं तो आगामी चुनाव में निष्क्रिय उम्मीदवारों का बहिष्कार किया जाएगा। आरडब्ल्यूए ने पोस्टर चस्पा करके जनप्रतिनिधियों से काम के आधार पर जवाबदेही तय करने की बात कही है।
-- -- -
क्या कहते हैं पार्षद-- -
स्थानीय पार्षद सतेंद्र पाल चौधरी का कहना है कि पूरे गाजियाबाद में सबसे अधिक विकास कार्य उनके वार्ड में ही हुए हैं। वर्तमान में नौ करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं, कुछ लोग बेवजह की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
क्या बोले लोग
हमारी सोसायटी में 200 घर हैं, जहां करीब 500 से अधिक मतदाता है। वह स्वयं भाजपा कार्यकर्ता हैं, इस नाते मतदान के दौरान अपनी सोसायटी के सभी वोट भाजपा समर्थन में दिलवाए अब काम न होने पर लोग मुझे ताने दे रहे हैं। ऐसे में अब इस तरह के पोस्टर लगाने पर वह मजबूर हैं। -शेखर त्यागी
सोसायटी का पार्क पूरी तरह बदहाल है, बाउंड्री टूटी हुई है, सबमर्सिबल खराब पड़ा है। छोटे-छोटे कामों के लिए पार्षद को कई बार बताया लेकिन कुछ भी काम नहीं हो सका है। सोसायटी के सभी लोग भाजपा समर्थक हैं लेकिन अगर वोट डालने के बाद काम नहीं होना तो फिर वह वोट डालेंगे ही क्यों, इसी वजह से आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा है। -अनूप पांडे

क्या कहते हैं पार्षद