फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Elderly woman dies after being pushed during a family dispute.

Ghaziabad News: पारिवारिक विवाद के दौरान धक्का-मुक्की से बुजुर्ग महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being pushed during a family dispute.
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र के रामपार्क इलाके में बृहस्पतिवार को पारिवारिक विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। परिजन की ओर से ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

सुधीर एन्क्लेव राम पार्क कॉलोनी में ठेकेदार आदिल परिवार के साथ रहते हैं। आदिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी शादी खुशबू से हुई। वह गर्भवती हैं। शादी के बाद से ही उनका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। सोमवार को ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें फोन करके खुशबू को अपने साथ घर ले जाने की बात कही। आदिल ने बताया कि काम की वजह से उन्होंने खुशबू से एक-दो दिन में लाने की बात कही। इस पर ससुरालियों की ओर से उनसे गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष से सास, साला और साली के साथ खुशबू भी आईं। ससुरालियों ने घर के बाहर आकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। हालांकि वह उस समय घर पर नहीं थे। घर पर उनकी मां सलमा बीवी (70), उनकी पत्नी खुशबू व अन्य लोग थे। आदिल का आरोप है कि सास, साली और साले ने उनकी मां से विवाद करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने धक्का-मुक्की की तो उनकी मां इस दौरान जमीन पर गिरकर अचेत हो गईं। घटना के बाद आनन-फानन उन्हें 50 शय्या संयुक्त चिकित्सालय लोनी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। आदिल ने बताया कि उनकी मां सलमा बीवी काफी समय से बीमार चल रही थीं और करीब एक साल पहले उन्हें हृदयघात की समस्या हुई थी। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत आई है और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

01जेएनडी12- हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टिवल में नृत्य करती कॉलेज की पूर्व छात्रा। सं

01जेएनडी12- हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टिवल में नृत्य करती कॉलेज की पूर्व छात्रा। सं

01जेएनडी12- हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टिवल में नृत्य करती कॉलेज की पूर्व छात्रा। सं

01जेएनडी12- हिंदू कन्या कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टिवल में नृत्य करती कॉलेज की पूर्व छात्रा। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed