फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people, including a respiratory patient, were declared dead.

Ghaziabad News: सांस के रोगी सहित तीन मृत घोषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a respiratory patient, were declared dead.
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घंटे के अंदर तीन लोगों को मृत घोषित किया गया। इसमें 55 वर्षीय चरण सिंह को सांस लेने में हुई परेशानी के बाद अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा नंदग्राम के 55 वर्षीय वेदपाल सहित कोतवाली पुलिस ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय अज्ञात युवक लेकर इमरजेंसी पहुंची। जांच के बाद उनको मृत घोषित किया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि यह सभी मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए गए थे। छह गंभीर मरीज हायर सेंटर हुए रेफर
विज्ञापन

एमएमजी से छह गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके अलावा 50 से अधिक मरीजों को गंभीर हालात होने पर इमरजेंसी में भर्ती किया गया। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में कुल 2463 मरीज पहुंचे जिसमें सर्दी- जुकाम, बुखार सहित सांस लेने में परेशानी, निमोनिया, के मरीजों सहित , हाई बीपी, त्वचा रोग के मरीज पहुंचे। डूंडाहेड़ा अस्पताल की ओपीडी में कुल 372 बीमार बच्चे पहुंचे। बुखार के 312 मरीजों में 47 बच्चे शामिल रहे। फिजिशियन डा. आलोक रंजन ने बताया कि इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरतो होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं।
विज्ञापन

53 बच्चों सहित 262 को लगी एंटी रेबीज
सरकारी अस्पतालों में बुधवार को कुत्ते, बिल्ली और बंदरों के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे 53 बच्चों सहित कुल 262 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। एमएमजी अस्पताल में कुल 165 को एआरवी लगी जिसमें 40 बच्चे शामिल रहे। वहीं संयुक्त अस्पताल में कुल 97 लोगों को एआरवी की डोज लगी जिसमें 13 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed