फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three people, including a middle-aged man, died under suspicious circumstances, two not identified.

Ghaziabad News: अधेड़ समेत तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, दो की शिनाख्त नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a middle-aged man, died under suspicious circumstances, two not identified.
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन इलाके में शनिवार को दो युवकों समेत तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों के शव अलग-अलग थानाक्षेत्र में पड़े मिले। इनमें से साहिबाबाद क्षेत्र में फल के ठेले पर पड़े मिले 50 वर्षीय फल विक्रेता की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान शहीदनगर चिकंबरपुर निवासी राजू के तौर पर हुई है। पुलिस ने बाकी दोनों अज्ञात शवों की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


केस-एक
लिंकरोड थाना क्षेत्र में साहिबाबाद से नई दिल्ली जाने वाले रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। आरपीएफ आनंद विहार की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव की तलाशी लेकिन पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिल पाए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन


केस- दो
कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के पास शुक्रवार को सड़क किनारे पुलिस को एक करीब 30 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त भी पुलिस नहीं कर पाई है। हालांकि उसके बारे में आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- तीन
साहिबाबाद थाना क्षेत्र में सीमा चौकी के पास फल बेचने वाले शहीदनगर के चिकंबरपुर निवासी राजू (50) का शव उन्हीं के ठेले पर मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि राजू काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों से वह बिक्री भी नहीं कर रहे थे। शनिवार दोपहर वह ठेले पर ही सो गए थे। काफी देर तक न उठने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया है।


--वर्जन--
फल विक्रेता का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं बाकी दो युवकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। दोनों के बारे में थाना पुलिस जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी हैं। निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed