{"_id":"59272ece4f1c1b60115369e2","slug":"three-pcs-officers-transferred-from-ghaziab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के तीन पीसीएस अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के तीन पीसीएस अफसरों का तबादला
अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : demo pics
यूपी शासन द्वारा बृहस्पतिवार शाम को जारी की गई तबादला सूची में गाजियाबाद के तीन एसडीएम को नई तैनाती मिली है। इसके अलावा जीडीए में तैनात दो विशेष कार्याधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
शासन से जारी सूची में जिला मुख्यालय में तैनात एसडीएम सत्यपाल सिंह को जालौन, सुनील कुमार-प्रथम को आगरा और संजय कुमार को फर्रुखाबाद स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में तैनात रहे
विज्ञापन
विशेष कार्याधिकारी हनुमान प्रसाद को एसडीएम हापुड़ बनाया गया है। इसी क्रम में नितिन मदान को जीडीए से हटाकर अब हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बना दिया गया है।
विज्ञापन