{"_id":"69c256e62e1c8ff93907a5ea","slug":"three-others-including-sameer-alias-shooter-arrested-in-case-of-spying-for-pakistan-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: जासूसी मामले में समीर उर्फ शूटर समेत तीन और गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी थी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: जासूसी मामले में समीर उर्फ शूटर समेत तीन और गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी थी जानकारी
Tue, 24 Mar 2026 02:48 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की जासूसी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बिहार के भागलपुर निवासी समीर उर्फ शूटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें शामली के बाबरी स्थित बुटराडा निवासी समीर और कौशांबी के भोवापुर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला शिवराज है।
विज्ञापन
एसआईटी की पूछताछ में समीर उर्फ शूटर ने बताया कि वर्ष 2024 में सोशल मीडिया पर उसकी असलहों के साथ फोटो वायरल हुई थी। इसके बाद ही सुहेल व नौशाद ने उससे संपर्क किया और व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़। फिर सरदार के निर्देश पर उसने तमाम सैन्य ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और बाकी अन्य प्रमुख स्थानों की रेकी कर फोटो-वीडियो व जीपीएस लोकेशन पाकिस्तानी नंबर पर भेजी थीं।
विज्ञापन
वहीं, गिरफ्तार आरोपी शामली के समीर ने बताया कि वर्ष 2024 में ही नौशाद ने उससे इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया था। इसके बाद ग्रुप में जोड़ा जिसमें मीरा ठाकुर पहले से जुड़ी थी। वह मीरा के साथ मध्य प्रदेश से पिस्टल तस्करी के मामले में भी शामिल था। इसके अलावा गिरफ्तार हुए तीसरे आरोपी शिवराज ने बताया कि पाकिस्तानी व्यक्ति के निर्देश पर उसने ही सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगाया था। डीसीपी सिटी धवल जयसवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद कई अन्य सामने आए हैं। साथ ही जांच एजेंसियों को तमाम प्रमुख जानकारी मिली है। जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन