फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three injured including girl as part of neighbor's wall and roof collapses

Ghaziabad News: पड़ोसी की दीवार और छत का हिस्सा गिरने से बच्ची समेत तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Three injured including girl as part of neighbor's wall and roof collapses
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के सादुल्लाबाद गांव में पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की दीवार और छत का हिस्सा गिरने से नौ साल की बच्ची व उसके माता-पिता घायल हो गए। परिजन तुरंत घायलों को निकालकर अस्पताल ले गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सादुल्लाबाद गांव में राजेश कुमार (50) परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी मीरा देवी (48), बेटी वंशिका (9) समेत अन्य सदस्य हैं। वह सिलाई की फैक्टरी में काम करते हैं। रविवार सुबह इलाके में लाइट ना आने पर वह अपनी पत्नी और बेटी वंशिका के साथ घर की गैलरी में बैठे थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। अमरीश नाम का पड़ोसी का मकान बना रहा है। कुछ समय से मकान में निर्माण कार्य नहीं चल रहा था। रविवार को निर्माणाधीन मकान की दीवार राजेश के घर पर गिर गई।
विज्ञापन

दीवार गिरने से राजेश के मकान की छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया। दीवार और छत के हिस्से के मलबे में दबने से तीनों घायल हो गए। चीख सुनकर परिजन और स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लाेगों ने मलबे से निकालकर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। मीरा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया मामले में शिकायत आई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed