फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three injured after being beaten with sticks and clubs by strongmen for asking them to move their bike.

Ghaziabad News: बाइक हटाने को कहा तो दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three injured after being beaten with sticks and clubs by strongmen for asking them to move their bike.
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर के प्रताप विहार क्षेत्र में रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति का सिर फट गया, जबकि उसकी बेटी और बहन भी घायल हो गईं। पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गोल्डन स्कूल के पास रहने वाली मुस्कान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने पति कमरुल, बेटी खुशी और ननद आशमा के साथ मकान खाली कर सामान दूसरे घर ले जा रही थीं। रास्ते में रेशमा के घर के सामने खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहने पर पड़ोसी भड़क गए। आरोप है कि सखावत, सिज्जू, रिजवान और उनके अन्य साथियों ने लाठी-डंडे लेकर परिवार पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हमले में कमरुल का सिर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं खुशी और आशमा को भी चोटें आईं। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियाें पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article