फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three criminals arrested for duping people by changing their debit cards

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested for duping people by changing their debit cards
मोदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किए डेबिट कार्ड बदलकर रकम निकालने वाले गिरोह के तीन आरोपी। संवाद
मोदीनगर। डेबिट कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह के तीन बदमाश पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिए। बदमाश एटीएम मशीन में प्लेट लगाकर और डेबिट कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रकम साफ करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 1.22 लाख रुपये की नकदी व 12 डेबिट कार्ड, ब्रेजा कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर खातों से रकम निकालने वाले तीन बदमाश नगर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के नाम राहुल चौधरी पुत्र देवेन्द्र चौधरी निवासी चित्रकूट कॉलोनी, मनोज अत्री उर्फ आशु पुत्र सुंदरपाल सिंह निवासी न्यू शिवपुरी कॉलोनी थाना खुर्जा नगर और सुमित पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम समसपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर बताया। पुलिस के अनुसार तीनों शातिर बदमाश हैं। राहुल चौधरी पर तीन, मनोज अत्री पर चार और सुमित पर छह केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों बदमाश संपन्न परिवार से हैं। इनमें सुमित बेहद शातिर है। बीटेक पास सुमित पर छह मुकदमें दर्ज हैं। सुमित गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह यू-ट्यूब के माध्यम से ठगी के नए नए तरीके सीखने के बाद राहुल चौधरी और मनोज अत्री के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर से ब्रेजा कार से आते थे घटना को अंजाम देने
बदमाश लोगों को चकमा देने के लिए नए नए कपड़े पहनते थे जिससे उन पर कोई शक न कर सके। बदमाश बुलंदशहर से ब्रेजा कार से घटना को अंजाम देने मोदीनगर आते थे और बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देकर वापस लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed