फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three criminals arrested, country-made pistols and guns recovered

Ghaziabad News: तीन बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल, तमंचे बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested, country-made pistols and guns recovered
गढ़मुक्तेश्वर। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस शुक्रवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम हाईवे की सर्विस रोड पर पहुंची। जहां पुलिसकर्मियों को गलत दिशा से कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को बदरखा ओवरब्रिज के नीचे रोक लिया। तलाशी लेने पर कार चालक के पास देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम प्रिंस निवासी गांव करीमपुर थाना बहादुरगढ़ बताया। इसके अलावा ब्रजघाट में वन विभाग के कार्यालय के पास से भी पुलिस टीम ने तमंचे और कारतूस के साथ ओमपाल निवासी गांव नैनापुर को पकड़ा है। आरोपी ने बताया कि वह रंजिशन एक युवक की हत्या करने की फिराक में घूम रहा था। इसके अलावा ब्रजघाट पलवाड़ा रोड से भी पुलिस टीम ने गांव सेहल थाना बहादुरगढ़ निवासी राहुल लोधी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जो अपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से वहां पर घूम रहा था। सीओ ने बताया कि अवैध हथियारों को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed