फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three cases of mobile theft and snatching registered in Indirapuram police station

Ghaziabad News: इंदिरापुरम थाने में मोबाइल चोरी और छिनैती के तीन मामले दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Three cases of mobile theft and snatching registered in Indirapuram police station
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र में मोबाइल चोरी व छिनैती करने वाला गैंग पूरी तरह से सक्रिय है। हर रोज हो रही वारदातें पुलिस के सख्त और मुस्तैद रहने के हवा-हवाई दावों को साफ जाहिर कर रही हैं। शुक्रवार को भी इंदिरापुरम थाने में मोबाइल चोरी और छिनैती के तीन मामले दर्ज हुए। इनमें दो वारदातें सात जनवरी की देर रात और एक वारदात आठ जनवरी की रात हुई है।
विज्ञापन


केस- एक
सेक्टर 13 वसुंधरा निवासी भूप सिंह ने बताया कि उनका बेटा सात जनवरी की रात करीब दो बजे अटल चौक से विश्वकर्मा चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार तेज रफ्तार में आए और बेटे के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर इंदिरापुरम थाना है।
विज्ञापन


केस- दो
शक्तिखंड दो निवासी ज्योत्सना नयाल ने पुलिस को बताया कि आठ जनवरी की रात वह नीति खंड स्थित मंगल बाजार गई थीं। रात करीब 10 से 10ः30 बजे के बीच उनका मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-तीन
सेक्टर 120 आम्रपाली निवासी आयुषी गुप्ता अभयखंड स्थित गौर बृज पार्क में नौकरी करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सात जनवरी की रात वह ड्यूटी पर गई थीं। इसी दौरान ड्यूटी स्थल के पास से ही अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।



मोबाइल चोरी व छिनैती की वारदातों को लेकर सभी थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। रात को पिकेट ड्यूटी और स्नेचिंग स्पॉट चिह्नित कर सख्ती बढ़ाई। हल्का प्रभारियों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। सक्रिय चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी इंदिरापुरम

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed