फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three car-bike washing centers illegally exploiting groundwater sealed

Ghaziabad News: अवैध भूजल दोहन करने वाले तीन कार-बाइक धुलाई सेंटर सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three car-bike washing centers illegally exploiting groundwater sealed
गाजियाबाद। अवैध भूजल दोहन करने वाले तीन कार-बाइक धुलाई सेंटर को सील किया गया है। बृहस्पतिवार को विकास भवन में आयोजित भूगर्भ जल-समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि अवैध रूप से भूजल दोहन करने वाले छह आरओ प्लांट और कार-बाइक धुलाई सेंटर की शिकायतें मिलीं थीं। इनको नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के 30 दिन के अंदर बोरवेल खुद बंद करके कार्यालय में शपथपत्र जमा करने को कहा गया था। दो कार-बाइक धुलाई सेंटर और एक आरओ प्लांट के संचालक ने प्लांट बंद करने का शपथ पत्र जमा करा दिया था, बाकी तीन कार-बाइक सेंटर को सील कर दिया गया है। बैठक में समिति के सामने वंसुधरा स्थित मैक्स सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल से धारा-51 स्पेशल केस में अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अयान जैन, नगर निगम से केपी आनंद, नामित सदस्य आकाश वशिष्ठ सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed