फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three brothers committed fraud of Rs 1.70 crore by selling land

Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर तीन भाइयों ने की 1.70 करोड़ की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three brothers committed fraud of Rs 1.70 crore by selling land
गाजियाबाद। दिल्ली के बलबीर नगर विस्तार निवासी डोली त्यागी से तीन भाइयों ने जमीन का सौदा कर 1.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने जमीन रकम लेने के बाद न तो जमीन बेची और न ही रुपये वापस किए। तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में डोली त्यागी ने कोर्ट के आदेश पर मधुबन बापूधाम थाने में मोरटा गांव निवासी तीन सगे भाई सतेंद्र त्यागी, मुनेंद्र त्यागी और जितेंद्र त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित डोली त्यागी के मुताबिक एक शादी समारोह में उनके पति कपिल त्यागी की मुलाकात सतेंद्र, मुनेंद्र और जितेंद्र से हुई। तीनों ने खुद को ग्राम प्रधान का बेटा बताया और कहा कि उनके पास 11891 वर्ग जमीन है। उन्होंने जमीन बेचने की बात कही तो उनके बीच 10 हजार 300 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से 12 करोड़ 24 लाख 69 हजार में जमीन का सौदा हो गया। जमीन का सौदा होने के बाद पति ने तीनों के खाते में एक करोड़ 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और 50 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद जमीन का बैनामा नहीं किया और 29 अप्रैल 2024 को आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार लोगों का पैसा ठग लेते हैं। फिर से तकादा करने पर मारने की धमकी दी। कुछ समय बाद पता चला कि आरोपियों ने जमीन किसी और को बेच दी। मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed