फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested, including father and son, for shooting during a plot dispute.

Ghaziabad News: प्लॉट विवाद में गोली मारने वाले पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including father and son, for shooting during a plot dispute.
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र में विवादित प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पथराव और गोली मारकर युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवाल्वर, नौ खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और देर रात पुलिस में मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 21 सितंबर को नेपाल सिंह ने बार्डर थाने में शिकायत दी थी कि प्लॉट के कब्जे को लेकर ऋषिपाल, उसके बेटे विक्रांत, गजेंद्र और एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज के बाद पथराव किया। आरोप है कि ऋषिपाल और विक्रांत ने जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली संदीप को मारी। शिकायत के आधार पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने लोनी बार्डर के बलराज नगर निवासी ऋषिपाल (69) व विक्रांत (38), और निवासी खुर्रमपुर, मुरादनगर के खुर्रमपुर निवासी गजेंद्र (54) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ऋषिपाल और उसके बेटे विक्रांत ने कबूल किया कि विवादित प्लॉट को लेकर नेपाल सिंह पर गोली चलाई थी, लेकिन गोली संदीप को लग गई। गजेंद्र भी विवाद के दौरान उनके साथ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed