फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three arrested for stealing a bag from a scooter on the Delhi-Meerut route.

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्कूटी से बैग चुराने वाले तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for stealing a bag from a scooter on the Delhi-Meerut route.
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से बैग चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी किया गया बैग और उसमें रखा सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी अजय कुमार ने बताया कि बादल निवासी ब्रह्मपुरी फाफराना रोड मोदीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह फ्लिपकार्ट में सामान डिलीवरी की नौकरी करता है। 20 जून की रात करीब साढ़े दस बजे पिलर नंबर 862 के सामने उनकी स्कूटी पर रखा बैग चोरी हो गया। बैग में एक मोबाइल फोन और आईफोन 11 सीरीज की घड़ी रखी थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मोदीनगर की इंदिरापुरी कॉलोनी निवासी मोहित, परवीन व भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी विक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह ई-रिक्शा से गाजियाबाद से अपने घर लौट रहे थे। मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर उनकी नजर स्कूटी पर टंगे बैग पर पड़ी, जिसे उन्होंने मौका पाकर चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया बैग, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में चोरों ने कई चोरी की वारदात कबूल की हैं। इनमें परवीन दिन में ई-रिक्शा चलाता है और रात को अपने दोनों साथी के साथ मिलकर चोरी करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed