{"_id":"68fbd2ab3b306f644303aed9","slug":"three-arrested-for-stealing-25-tola-gold-and-cash-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-747036-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 25 तोला सोना और नकदी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 25 तोला सोना और नकदी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना मसूरी पुलिस ने चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। संवाद
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में बंद मकान की छत का जाल काटकर 25 तोला सोना और हजारों रुपये की नकदी चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों बदमाश पीड़ित आरिफ के पड़ोसी हैं। हालांकि चोरी का मास्टरमाइंड गांव देहपा थाना पिलखुआ जनपद हापुड़ निवासी आरिफ पुत्र कुदरत है। इसने पीड़ित के घर में प्लंबर का काम किया था और घर से पूरी तरह से वाकिफ था। हालांकि वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने चोरी गए अधिकांश गहने बरामद कर लिए हैं।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के रफीकाबाद में रहने वाले आरिफ पुत्र खुर्शीद के घर में 22 अक्तूबर की रात को उस समय चोरी हुई जब वह परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य संसाधनों से चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने डीएमई अंडरपास कुशलिया से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मुकर्रम उर्फ मुकरी (25) और इमरान(21) निवासीगण धोबी वाली गली रफीकाबाद मसूरी तथा मारूफ (22) निवासी मयूर विहार थाना मसूरी बताए हैं। हालांकि इस गिरोह का मास्टरमाइंड आरिफ पुत्र कुदरत निवासी हापुड़ पुलिस गिरफ्त से बाहर है। तीनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि मुकर्रम उर्फ मुकरी पीड़ित का पड़ोसी है और ओला गाड़ी चलाता है, मारूफ भी चार-पांच मकान छोड़कर इसी कालोनी में रहता है और वेल्डिंग का काम करता है। आरिफ प्लंबर का काम करता है और कुछ दिन पहले ही उसने पीड़ित के घर में काम किया था। इसी दौरान उसने चोरी की योजना बना ली।
मुकर्रम और मारूफ ने आरिफ को बताया कि रात को आरिफ पुत्र खुर्शीद परिवार के साथ कहीं बाहर जा रहा है। ऐसे में उसके मकान में चोरी कर सकते हैं। तीनों ने इमरान निवासी रफीकाबाद जो सटरिंग का काम करता है को भी अपने साथ शामिल कर लिया। 21 अक्तूबर की रात करीब दो बजे चारों आरिफ की छत पर पहुंचे और आरी से जाल काटकर घर में दाखिल हो गए। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से आठ पीली धातु के कड़े, एक चेन व पेंडिल, दो कानों के टॉप्स, पांच अंगूठी, तमंचा, लोहे की आरी और पेचकस आदि बरामद किए हैं। बताया कि पुलिस गिरफ्त से बाहर आरिफ को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।