फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threatened to return the borrowed money

Ghaziabad News: उधार दी गई रकम वापस मांगने पर दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Threatened to return the borrowed money
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी युवक ने रिश्तेदार पर उधार ली गई 19 लाख रुपये की रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित राजेश कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि जनपद मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी पंकज कुमार उनका सगा मौसा है। रिश्तेदारी होने के कारण उनके पंकज से काफी अच्छे संबंध थे। पीड़ित का का कहना है पंकज को क्रेडिट कार्ड में जमा कराने के साथ ही अन्य काम के लिए करीब 20 लाख रुपये की आवश्यकता थी। आरोपी ने उनसे रकम उधार मांगी और दो माह में रकम लौटाने का आश्वासन दिया। रिश्तेदारी होने के कारण उन्होंने 30 जून 2023 को सात लाख रुपये पंकज के खाते में ट्रांसफर कर दिए। वहीं, पंकज के पिता के खाते में आठ लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिए। इसके अलावा चार लाख रुपये नकद आरोपी को दे दिए। निर्धारित समय बीतने पर भी आरोपी ने उनकी रकम नहीं लौटाई, तो उन्होंने तकादा किया। जिस पर आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालता रहा। 10 अक्तूबर को उन्होंने सख्त तकादा किया, तो आरोपी ने रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। वहीं, पंकज ने उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed