फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Threatened to burn student with acid

Ghaziabad News: छात्रा को दी तेजाब से जलाने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Threatened to burn student with acid
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र में एक मनचले ने 12वीं की छात्रा को स्कूल बंक कर उससे नहीं मिलने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी है। सोमवार को छात्रा के पिता शिकायत करने श्याम पार्क चौकी गए तो उन्हें शालीमार गार्डन थाने भेज दिया। बाद में शनि चौकी पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने समझौते का दबाव बनाया। पुलिस ने उन्हें आईजीआरएस पर या थाने में जाकर शिकायत देने के लिए बोलकर लौटा दिया।
विज्ञापन



पिता ने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता है। उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। शनिवार को वह बेटी के स्कूल गया और वहां पर छुट्टी के दौरान इशारे से गेट पर बुलाकर बेटी को किनारे ले गया। और कहा कि वह घर से स्कूल के गेट तक आए लेकिन अंदर नहीं जाए। इसके बाद वह अपने साथ कहीं ले जाएगा और छुट्टी से पहले स्कूल के गेट पर छोड़ देगा। छात्रा ने इन्कार किया तो आरोपी ने तेजाब से जलाकर चेहरा बर्बाद करने की धमकी दी। इससे वह काफी घबरा गई और प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पिता कानूनी कार्रवाई के लिए श्याम पार्क चौकी गए तो उन्हें शालीमार गार्डन थाने भेज दिया। वहां थाना प्रभारी रवि शंकर पांडेय ने शिकायत सुनकर कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया। उन्होंने साहिबाबाद पुलिस से मामले को बताया। बाद में पिता शनि चौकी गए। उनका आरोप यह भी है कि चौकी पर आरोपी पक्ष के परिजन पहुंचे। सभी ने उनकी बदनामी होने की बात बोलकर समझौते का दबाव बनाया। पुलिस ने प्रिंसिपल के नाम लिखी शिकायत लेकर कहा कि वह कार्रवाई के लिए स्कूल सीसीटीवी फुटेज चेक करेगी। लिखित शिकायत के लिए उन्हें आईजीआरएस पर या थाने में कहने की बात कहकर भेज दिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed