{"_id":"694851f110a51b5e820413cd","slug":"threat-received-for-not-paying-extortion-money-of-rs-10-lakh-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-13564-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 10 लाख की रंगदारी न देने पर मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 10 लाख की रंगदारी न देने पर मिली धमकी
विज्ञापन
लोनी। निर्माण कार्य से पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर मुरादनगर के गांव खरमपुर निवासी गजेंद्र को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामले में 20 दिसंबर की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि संगम विहार कॉलोनी में उनका प्लॉट है। वह अपने प्लाॅट पर निर्माण कार्य कराने के लिए गए थे। बेहटा हाजीपुर निवासी संजय अपने एक साथी के साथ पहुंचा और निर्माण कार्य कराने से पहले दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही रुपये न देने पर प्लॉट पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।