फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   thousand children will greet the sun together

एक साथ एक हजार बच्चे करेंगे सूर्य नमस्कार

Sat, 18 Jun 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद Updated Sat, 18 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
thousand children will greet the sun together
योग शिविर - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय योग संस्थान के नेतृत्व में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 1000 बच्चे एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। भागीरथ पब्लिक स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को सोना गार्डन में बच्चों को योग और संस्कार देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 5:30 बजे से 8 बजे तक योग अभ्यास होगा। इसमें करीब एक हजार बच्चों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसका अभ्यास पूर्व से ही चिरंजीव विहार पार्क में चल रहा है। सुबह कार्यक्रम में योग गुरु आचार्य प्रतिष्ठा बच्चों को योग के फायदे बताएंगी। सुबह को योग के बाद शाम को इसी पार्क में ‘ओउम् ’ के रहस्य, नाद एवं संकीर्तन विषय पर व्याख्यान आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन


‘ओउम् ’ की उत्पत्ति कैसे हुई और इसके जाप के क्या लाभ हैं? यह एक धार्मिक अक्षर है या वैज्ञानिक , इस पर भी चर्चा होगी। पत्रकार वार्ता में देवेंद्र हितकारी, डा. कविता अस्थाना, अशोक मित्तल, विजय जिंदल, वीना वोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व योग दिवस के लिए तैयार हो रहा शहर
गाजियाबाद। विश्व योग दिवस की तैयारियां शहर में जोरों से चल रही है। प्रत्येक सोसायटी और पार्क में योग शिविर शुरू हो चुके हैं। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी अमरदीप ने बताया कि 21 जून को राजपथ पर योग के लिए शहर के एक हजार युवा शामिल होंगे। इसके लिए उनको तैयार किया जा रहा है।


इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 5:30 बजे से योग शिविर लगाया जा रहा है। इसके साथ ही 21 जून को गाजियाबाद में भी अधिक से अधिक योग शिविर लगे इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहर के सिटी पार्क, अंबेडकर पार्क, लाजवंती पैलेस, चिरंजीव विहार पार्क, नेहरू नगर, गांधीनगर, अशोक नगर, पटेल नगर सेकेंड समेत51 से अधिक पार्कों में योग अभ्यास कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed