{"_id":"589758d74f1c1b3d63e807d5","slug":"this-time-according-to-the-package-of-300-million-turn-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 करोड़ के पैकेज का इस बार हिसाब लेने की बारी : स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 करोड़ के पैकेज का इस बार हिसाब लेने की बारी : स्मृति ईरानी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 2012 चुनाव से ठीक पहले बसपा ने 300 करोड़ के पैकेज से खोड़ा के विकास का एलान किया था लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इस बार इस पैसे का हिसाब लेने की बारी है। सपा भी यहां विकास कराने में पूरी तरह विफल रही। अब भाजपा ही है, जो खोड़ा की किस्मत बदल सकती है।
यह बातें स्मृति ने रविवार को खोड़ा के वंदना एंक्लेव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि खोड़ा की तंग गलियों में नालियां भरी हुई हैं। गंदगी से बीमारियां फैल रही हैं। केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान की मद में यूपी सरकार को साढे़ नौ सौ करोड़ रुपए दिए थे, जिसमें से सरकार सिर्फ 40 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई।
विज्ञापन
इससे जाहिर है कि सपा सरकार आपको स्वच्छ व स्वस्थ नहीं देखना चाहती। बसपा ने 2012 चुनाव में जनता से छल किया और उसके बाद सपा सरकार ने पांच वर्षों तक आपकी उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि खोड़ा में एक भी सरकारी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल तक नहीं है। गुंडों को सरकार का साथ मिलता है। राह चलते छेड़खानी आम बात हो गई है।
विज्ञापन
आपको ऐसी सरकार चाहिए जो बहू बेटियों की हिफाजत कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो बीए तक बच्चियों को शिक्षा निशुल्क दी जाएगी। प्रदेश में पुलिसकर्मियों के रिक्त पडे़ एक लाख पदों को भरा जाएगा।
ईरानी ने साहिबाबाद से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा को कर्मठ व ईमानदार बताते हुए उनके लिए वोट मांगे। इससे पहले सुनील शर्मा, भाजपा नेता अशोक गोयल, नागेंद्र, देवेंद्र, बीएन सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।
पीने के लिए मांगा खोड़ा का पानी मगर पीया नहीं
सभा स्थल पर करीब दो घंटा देरी से पहुंचीं स्मृति ने मंच पर आते ही प्रत्याशी सुनील शर्मा से कहा कि मुझे जोर की प्यास लगी है, पानी चाहिए। शर्मा ने बिसलेरी की बोतल दी तो बोलीं यह नहीं, जो पानी खोड़ा के लोग पीते हैं, वह चाहिए। शर्मा ने कहा, यहां तो लोग नलके का पानी पीते हैं तो वह बोलीं, यही पानी चाहिए। हालांकि उन्होंने उस पानी को पीया नहीं।