फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Third eye' and heavy police EVM will remain in force protection

‘तीसरी आंख’ और भारी पुलिस बल की सुरक्षा में रहेंगी ईवीएम

Sat, 11 Feb 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
'Third eye' and heavy police EVM will remain in force protection
सुरक्षा को लगी तीसरी आंख - फोटो : demo pic

मतदान प्रक्रिया के बाद शाम से ही पोलिंग पार्टियां अपनी-अपनी ईवीएम लेकर गोविंदपुरम अनाज मंडी पहुंचने लगीं। पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा करा दीं। दूसरी तरफ, पोलिंग पार्टियों केअनाज मंडी पहुंचने के दौरान हापुड़ रोड पर काफी देर जाम लगा रहा।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईवीएम की सुरक्षा में 2 कंपनी प्लाटून सीआईएसएफ लगाई गई है। इसके अलावा 5 सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। बैरीकेडिंग की गई है। जिस कमरे में ईवीएम रखी गई हैं, उसके चारों तरफ लोहे की जालियां लगाकर उन्हें बंद कर (स्ट्रांग रूम) दिया गया है। आउटर सुरक्षा में 100 सिविल पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, सीओ द्वितीय और आरआई ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए तीन बार दिन और तीन बार रात में राउंड लगाएंगे। हालांकि धौलाना आंशिक विधानसभा सीट की ईवीएम हापुड़ में जमा कराई गई हैं। उनकी काउंटिंग भी वहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में ड्यूटी देने के लिए 2350 पुलिस कर्मी रविवार सुबह रवाना होंगे। इनमें सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल हैं। पुलिस लाइंस से करीब 50 वाहनों में इन्हें रवाना किया जाएगा। जगह-जगह इनकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी।


चुनाव ड्यूटी में जाने वाले पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि अनुशासन में रहें। रहने में अगर कोई दिक्कत भी आए तो उसे सहन करें। जिम्मेदारी और ईमानदारी केसाथ ड्यूटी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed