फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Thieves made off with

Ghaziabad News: दुकान के गल्ले से चोरों ने उड़ाए 1.19 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Thieves made off with
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी गांव स्थित मोबाइल की दुकान में घुसकर चोरों ने करीब 1.19 लाख रुपये गल्ले से निकाल लिए। घटना के दौरान दुकानदार शौचालय गया था। लोनी थाना पुलिस से चोरी की शिकायत की गई है। सिराेली गांव निवासी विशाल की चिरोड़ी गांव में मोबाइल फोन की दुकान है। पुलिस को दी शिकायत में विशाल ने बताया कि एक जुलाई की दोपहर में वह दुकान के पास शौचालय में गए और लौटते समय देखा कि दो युवक दुकान से बाहर आ रहे थे। दोनों युवक बाइक पर जल्दी में भाग गए। दुकान पर जाकर देखा तो गल्ला खुला हुआ था और उससे 1.19 लाख रुपये चोरी हो गए। वहीं, चोरों ने अंकुर विहार थानाक्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में प्रवेश कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चारों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed