{"_id":"6a173f2c8e53594f6404d358","slug":"thieves-from-delhi-arrive-in-ghaziabad-to-steal-goat-ahead-of-eid-one-apprehended-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19418-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ईद से पहले बकरा चुराने पहुंचे दिल्ली से गाजियाबाद आए चोर, एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ईद से पहले बकरा चुराने पहुंचे दिल्ली से गाजियाबाद आए चोर, एक दबोचा
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के न्यू हिंडन विहार स्थित नीलमणि कॉलोनी में बकरा ईद से दो रात पहले बकरा चुराने के लिए चोर पहुंच गए। आहट सुनकर कॉलोनी निवासी अबरार ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी दिल्ली के गाजीपुर का पीयूष है। हालांकि तीन चोर कार लेकर भाग गए। मामला 26 मई के का है और पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में अबरार ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे घर के बाहर हो रही आहट सुनकर वह उठे थे। बाहर निकलकर देखा तो गली में एक कार खड़ी थी और चार लोग बकरे चुराने का प्रयास कर रहे थे। यह देख उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी इसरार, राहुल, आयान व फुकरान घर से बाहर निकले और एक युवक को दबोच लिया। जबकि तीन युवक भाग गए। पूछताछ में आरोपी पीयूष ने बताया कि दिल्ली के नंदनगर निवासी अजय व पवन और शाहदरा निवासी बबलू उसे कार में लेकर बकरा चोरी कराने के लिए लेकर आए थे। ईद पर बकरे खरीदने के लिए रुपये नहीं थे, इसलिए चुराने की योजना बनाई थी। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कार को ट्रेस किया जा रहा है और भागे हुए आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।