फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   They were drinking alcohol in a car; when two brothers objected, they smashed their heads with the butt of a country-made pistol.

Ghaziabad News: कार में पी रहे थे शराब, विरोध किया तो तमंचे की बट मारकर फोड़ दिया दो भाइयों का सिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
They were drinking alcohol in a car; when two brothers objected, they smashed their heads with the butt of a country-made pistol.
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के मरियम नगर इलाके में घर के बाहर कार में बैठकर शराब पी रहे युवकों का विरोध करना परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि कार सवारों ने परिवार के सदस्यों की पिटाई की। एक आरोपी ने दो भाइयों के सिर में तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मरियमनगर निवासी राहुल त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी एक स्कॉर्पियो और थार आकर रूकी। कार में बैठे करीब आठ लोग शराब पी रहे थे। तेज आवाज में उन्होंने गाना बजा रखा था। आपस में गाली गलौज कर रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया तो वह उनको भी गाली देने लगे। आरोपी उनसे हाथापाई पर उतारू हो गए। उन्होंने अपने भाई और परिवार के अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया। इसी दौरान आरोपी हमलावर हो गए। आरोपियों ने उनके भाई संजीत और भानु के सिर में तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। किसी तरह विवाद शांत कराया गया। विवाद में उनके भाई की गले की चेन गायब हो गई। मामले में पुलिस ने नंदग्राम निवासी प्रिंस, यक्ष, श्रेयांश, सचिन, जमुना समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

मीटिंग में कहासुनी के बाद हुई हाथापाई, पांच नामजद
नंदग्राम थाना क्षेत्र की साई ग्रीन सिटी सोसायटी में बैठक के दौरान हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई। मामले में सोसायटी निवासी रीना रावत ने पांच लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रीना रावत ने बताया कि 16 जुलाई को सोसायटी के किसी मुद्दे को लेकर मीटिंग हो रही थी। तभी सुशील गुप्ता, अमरेंद्र ने गाली देना शुरू कर दिया। वह हमलावर हो गए। बचाने आए लोगों से भी वह भिड़ गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। अमरेंद्र राठौर ने एक व्यक्ति को काट लिया। किसी तरह लोगों ने अपनी जान बचाई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। उनका उपचार चल रहा है। एसीपी जियाउद्दीन ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed