{"_id":"58864c124f1c1bbe6bcf4368","slug":"they-may-not-be-huge-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी न पड़ जाए ये लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी न पड़ जाए ये लापरवाही
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर रहते हैं, लेकिन इस बार गाजियाबाद स्टेशन से सुरक्षा नदारद है। गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले तक भी यहां न तो सुरक्षा कर्मी दिखाई दे रहे न ही सुरक्षा इंतजाम।
एस्केलेटर लगाए जाने के लिए लगेज स्कैनर भी बंद कर दिया गया। ऐसे में प्लेटफार्म तक पहुंच रहे यात्रियों के लगेज की चेकिंग भी नहीं की जा रही। पूर्व के वर्षों में कई मर्तबा गाजियाबाद स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिल चकी है।
बीते साल कई बार ट्रेनों में बम की सूचना के चलते स्टेशन पर गाड़ियों को रुकवाकर सघन चेकिंग की गई। दिल्ली से सटा होने के चलते भी गाजियाबाद संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं। बीते साल गणतंत्र दिवस पर यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक -चौबंद भी थी, लेकिन इस बार स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार को ‘अमर उजाला’ की टीम ने करीब एक घंटे तक सुरक्षा का जायजा लिया, लेकिन यहां न तो चेकिंग दिखी और न ही पर्याप्प्त संख्या में सुरक्षाकर्मी दिखे। सुरक्षा की इसी चूक का फायदा असमाजिक तत्व उठा सकते हैं। ऐसे में प्रतिदिन करीब डेढ़ से पौने दो लाख यात्रियों की सुरक्षा में यहां से सेंध लग सकती है।
दो दिन पूर्व चेकिंग करके हो गई खानापूर्ति
जीआरपी-आरपीएफ और सिविल पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया था। यह अभियान भी सिर्फ एक-डेढ़ घंटे ही चला। यानी यह महज खानापूर्ति भर के लिए था। पूरे दिन फिर सुरक्षा का वही पुराना हाल रहा था।
अधिकारी बोले
सीओ जीआरपी रणधीर सिंह का कहना है कि प्लेटफार्म पर सादी वर्दी में कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार से आरपीएफ के साथ मिलकर चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। एस्केलेटर चालू होने के बाद स्कैनर भी चालू हो जाएगा।