फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   They exacted revenge by stabbing the killer in the exact same manner their brother had been murdered.

Ghaziabad News: जैसे हुई थी भाई की हत्या, वैसा ही चाकू से वार कर बदला लिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
They exacted revenge by stabbing the killer in the exact same manner their brother had been murdered.
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी निवासी सैलून संचालक तस्लीम की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार किए। आरोपी कॉलोनी के ही रहने वाले साबिर और आमीन हैं। साबिर मूलरूप से एटा जिला स्थित अलीगंज के रहने वाले हैं। दोनों ने पूछताछ में तस्लीम की हत्या करने की बात स्वीकारी है। साबिर ने डेढ़ वर्ष पहले अपने भाई युनुस की हत्या का बदला लेने के लिए तस्लीम को मौत के घाट उतारने की बात कही है। पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी में 10 जून को सैलून संचालक तस्लीम उर्फ चीना की हत्या कर दी गई थी। वह हत्या के आरोप में जेल की सजा काट रहा था और करीब पांच माह पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था। 11 जून को उसके पिता असगर ने फैजल, शेरूद्दीन, आमिर व अयान के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस कॉलोनी के रहने वाले साबिर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में साबिर ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उसके भाई युनुस की तस्लीम ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तस्लीम और उसके साथी को जेल भेज दिया था। बताया कि इस पूरे मामले में उसका फुफेरा भाई शेहरुद्दीन गवाह था। जमानत पर जेल से आने के बाद तस्लीम सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगाकर शेरूद्दीन को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। साबिर पहले तो अपने भाई की हत्या से नाराज था फिर धमकियां भी मिलने लगीं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसी रंजिश में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तस्लीम की उसी तरह हत्या की जैसे उसने युनुस को मौत के घाट उतारा था। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed