सबहेड- सीसीएसयू की आखिरी चरण में पहुंची एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया - 21 जून है फॉर्म और ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि - विश्वविद्यालय ने किया साफ, फिर नहीं दिया जाएगा एग्जाम फॉर्म भरने का मौका माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू के सेमेस्टर परीक्षाओं के एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया आखिरी चरण में पहुंच गई है। इस बार विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को एग्जाम फॉर्म भरने का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। कोरोना के चलते पहले से ही लेट हो चुकी परीक्षाओं के चलते विश्वविद्यालय की ओर से एग्जाम फॉर्म भरने की तिथि को नहीं बढ़ाने की पूरी संभावना है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म और ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए 21 जून तक का मौका है। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद कॉलेजों में जमा कराने का 23 जून तक का अवसर दिया है। फिर कॉलेजों को 24 जून तक नॉमिनल रोल लिस्ट विश्वविद्यालय में जमा करानी होगी। बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, बीकॉम, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एमजेएमसी, एमबीए, एमटेक, एमएससी सहित अन्य कोर्सेज के विद्यार्थियों की प्रोफेशनल कोर्सेज एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेशनल कोर्सेज और ट्रेडिशनल कोर्सेज की सेमेस्टर परीक्षाओं का जल्द ही कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। कोरोना के चलते कई सालों बाद विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं जुलाई माह में होंगी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख आगे भी खिसक सकती है। ----