फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There will be a panchayat in Siroli village in support of Loni MLA

Ghaziabad News: लोनी विधायक के समर्थन में सिरोली गांव में पंचायत होगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
There will be a panchayat in Siroli village in support of Loni MLA
लोनी। कलश यात्रा को लेकर हुए हंगामा के दौरान लोनी विधायक के कपड़े फटने और पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को लोनी के सिरोली गांव में पंचायत किया जाएगा। उधर भाजपा की महिला मोर्चा ने भी लोनी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिरोली गांव के चौधरी फिरे राम मास्टर के घेर में सुबह करीब 8 बजे आसपास के गांव के लोगों के द्वारा पंचायत की जाएगी। फिरे राम ने बताया कि सुबह पंचायत में आसपास के गांव के लोगों के आने की संभावना है। पंचायत में जो भी फैसला होगा। उसके साथ आगे बढ़ा जाएगा। वहीं दूसरी और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ विधायक नंद किशोर गुर्जर के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा ने बताया कि परंपरागत श्रीराम कथा की कलश यात्रा निकाल रही महिलाओं भाजपा महिला मोर्चा व श्रद्धालुओं पर पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप हैं। घटना के बाद से महिलाओं में रोष है। घटना के बाद से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा हुआ है। उन्होंने मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed