फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There will be a ban on entry of heavy vehicles from the border for four days, light vehicles will be stopped during movement.

Ghaziabad News: चार दिन बॉर्डर से भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंध, मूवमेंट के दौरान रोके जाएंगे हल्के वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on entry of heavy vehicles from the border for four days, light vehicles will be stopped during movement.
साहिबाबाद। दिल्ली में होने वाली जी 20 समिट के दौरान यूपी गेट, तुलसी निकेतन, सीमापुरी, आनंद विहार और लोनी बॉर्डर से भारी वाहनों का चार दिनों तक दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध होगा। यातायात पुलिस ने रूट प्लान का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इसमें भारी वाहनों के चालकों को पार्किंग या ट्रांसपोर्ट की जगह में ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से हल्के वाहनों को विदेशी अतिथियों के मूवमेंट के दौरान जगह-जगह रोक दिया जाएगा। हालांकि, इस प्लान पर अभी कमिश्नरेट के अधिकारियों की मुहर लगना बाकी है। पुलिस ने दिल्ली वजीराबाद रोड से करहेड़ा नागद्वार तक करीब 50 कटों को बंद करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के निरीक्षक ने बताया कि ट्रांस हिंडन में ट्रांसपोर्ट के लिए भारी वाहनों का आना-जाना काफी ज्यादा रहता है। इसी के मद्देनजर सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और वाहन चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे 7 से 10 सितंबर के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रखें। हालांकि दूर-दराज से आने वाले भारी वाहनों को दिल्ली बॉर्डर के पास सड़क किनारे खड़ा संभव ही है। ऐसे में उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन फिर पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रहेगी। खास बात है कि दिल्ली वजीराबाद रोड पर हल्के वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने इन वाहनों को सिर्फ मूवमेट के दौरान कड़ी पैहरे में जगह-जगह रोकने की तैयारी की है। इसके अलावा सिकंदरपुर से करहेड़ा होते हुए एलिवेटेड रोड और यूपी गेट तक 300 यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, इस रूट पर 150 से अधिक कैंची बैरियर और लोहे की बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। हालांकि, अधिकारियों ने एलिवेटेड रोड पर रूट डायवर्जन पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की मीटिंग में ब्लू प्रिंट में थोड़े संशोधन के साथ रूट प्लान जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

---------
50 दुकानदारों को नोटिस, 30 का सत्यापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली वजीराबाद रोड से करहेड़ा नागद्वार तक दुकानों को सत्यापन हो रहा है। इसमें 30 लोगों की वैरिफिकेशन के साथ 50 को नोटिस दिया गया है। इसमें सख्त हिदायत दी है कि 7 से 10 सितंबर के दौरान सड़क किनारे रेहडी पटरी नहीं लगेंगी। दूसरा दुकानों के बाहर ज्यादा ग्राहकों की भीड़ नहीं लगने देंगे। दुकान में दुकान मालिक और स्टाफ के अलावा अन्य लोग नहीं होंगे। यातायात पुलिस ने 50 से अधिक कटों को बंद करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि जी 20 को लेकर रूट प्लान पर निर्णय जल्द लिया जाएगा। अभी ब्लू प्रिंट में कुछ प्वाइंट रखे हैं। उन पर चर्चा के बाद फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed