फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   There will be 42 new sub-stations in Ghaziabad Zone

गाजियाबाद जोन में बनेंगे 42 और नए सब स्टेशन

Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
There will be 42 new sub-stations in Ghaziabad Zone
‌बिजली - फोटो : अमर उजाला
शहर वासियों को नियमित बिजली मिले इसके लिए पावर कारपोरेशन हर संभव प्रयास कर रहा है। विभाग दो योजनाओं के तहत गाजियाबाद जोन में 42 नए सब स्टेशन बनाएगा। शासन स्तर से इन सब स्टेशनों को बनाने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


कुछ पर तो जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि नए सब स्टेशन बनने से बिजली कटौती समस्या खत्म हो जाएगी। पावर कारपोरेशन आईपीडीएस और दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत शहर में 42 और नए सब स्टेशनों का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के चीफ  इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद को नो पावर कट जोन में रखा गया है, लेकिन इसके बाद भी ओवर लोड और अन्य समस्याओं के कारण कालोनियों में बिजली कटौती होती है। खासकर ट्रांस हिंडन एरिया में समस्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती से निजात पाने के लिए ही इन सब स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन को बनाने के लिए 1600 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होती है। विभाग को जैसे ही जमीन मिलेगी वैसे ही सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


इन जगहों पर बनेगा सब स्टेशन
मोदीनगर, लोनी, बलराम नगर, मेरठ रोड द्वितीय, नूरनगर, कविनगर द्वितीय, वैशाली सेक्टर 1 और 6, शालीमार गार्डन द्वितीय, विक्रम एंक्लेव द्वितीय, वसुंधरा सेक्टर 13, कौशांबी द्वितीय, हज हाउस, दिल्ली बार्डर, पसौंडा, साहिबाबाद साइट -4, मॉडल टाउन, चिपियाना, बुलंदशहर में स्याना रोड, खुर्जा नगर, पहासू, मऊ खेड़ा, ककौड़, गुलावठी देहात, बीबी नगर, हापुड़ नगर और खुर्जा आदि हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed